Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

ग्रामीणों की शिकायत पर पहुँचा प्रशासनिक अमला

ब्यूरो 09-08-2021
IMG-20210809-WA0047

जमानियां। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रामपुर गॉव आबादी के बीच स्थित पोखरी में अतिक्रमण की वजह से पानी ओवर फ्लो होकर आस पास के घरों में घुसने लगा। जिस पर ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार की सुबह तहसील प्रशासन व विकासखंड प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर पानी की निकासी कराई गई।

जानकारी के अनुसार रामपुर सलेमपुर गांव के आबादी के बीच सरकारी पोखरी पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण दिन पर दिन किया जा रहा है। जिससे बीघा में फैली पोखरी बिस्सा तक सिमट गई है। वही पोखरी से पानी निकास भी नहीं हो रहा है। जिससे पोखरी के अगल बगल घरों में पोखरी का पानी घुसने लगा। ज्ञात हो कि बारिश की वजह से पोखरी लबालब भरी हुई है और ग्रामीणों के घरों का पानी भी इसी पोखरी में जाता है। जिससे पानी का ओवरफ्लो होना लाजमी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी को की। जिस पर मौके पर पहुँची एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने विकासखंड के कर्मचारियों को पानी निकासी कराने का निर्देश दिया। जिस पर दो पंपिंग सेट लगा कर पानी को बाहर निकलवाया। इसके साथ ही पानी की निकास को अतिक्रमण कर रोके लोगों को फटकार लगाई। बीडीओ हरिनरायन ने बताया कि दो पंपिंग सेट लगा कर पोखरी से पानी निकलवाया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार घनश्याम‚ नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर‚ एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूबे‚ नितिश यादव‚ प्रदीप कानूनगो‚ विनय कुमार दूबे‚ विनय पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
ॽ

Post navigation

Previous: असिस्टेंट कमांडेंट के घर आने की खुशी में जश्न की हो रही तैयारी
Next: आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.