Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

ब्यूरो 09-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210809-WA0049

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन के श्रृंखला में आज काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगाठ को पूरे जनपद मे भव्य रुप से मनाया गया। शहीद स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा वीर शहीदों को नमन किया गया। प्रभात रैली व तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। इसके अलावा सभी ब्लाक मुख्यालयों , तहसीलों एवं थानों में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके उपरान्त जिला पंचायत सभागार में काकोरी शहीद स्मारक स्थल लखनऊ में मा0 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे सभी उपस्थित जनो द्वारा देखा गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सदर विधायक संगीता बलवंत एवं जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह की उपस्थिति मे जिला पंचायत सभागार मे अमृत महोत्सव का आयोजन धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे मंचाशीन मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व प्रातः 08 बजेे स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाडिंयो, एन सी सी, स्काउट गाईड, एन एस एस, नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर एंव महिला पुलिस बल द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी तथा देश भक्ती नारे लगाये गये। प्रभात फेरी/तिरंगा यात्रा नेहरू स्टेडियम से प्रस्थान कर विकास भवन होते हुए जिला पंचायत सभागार पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम मे नेहरू युवा केन्द्र के कलाकार राकेश कुमार द्वारा देश भक्तिगीत की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथियों एंव अधिकारियों द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को मार्ल्यापण कर अंग वस्त्रम प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शालिनी वर्मा लूदर्स कान्वेन्ट बालिका विद्यालय की छा़त्रा द्वारा देशभक्ति गीत ‘‘ऐ मेरे वतन के लोगो‘‘ की प्रस्तुति की गयी जो बेहद सराहनीय रहा। कार्यक्रम मे श्री रामऔतार यादव द्वारा स्वतन्त्रता आंदोलन एवं चौरी-चौरा काण्ड के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके पश्चात लखनऊ से मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मा0राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल के द्वारा आजादी का अमृत महोत्स पर उद्बोधन का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया गया। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों का राज्यपाल महोदया द्वारा आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों मे ईमानदारी से कार्य करे तभी देश तथा राज्य का विकास होगा, तथा उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सकेगा।
मुख्य अतिथि विधायक संगीता बलवंत ने कहा कि काकोरी कांड जैसी तमाम घटनाओं के कारण हमारे देश के कई वीर सपूतों ने अपने प्राणो को न्यौछावर कर शहीद हो गये जिसके लिए देश हमेशा उन्हे नमन करता रहेगा। उन्होने कहा कि देश को आजादी दिलाने में तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान रहा है । इसके लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदो के आश्रितों के लिए सरकार उनके सुख-दुख में हमेशा साथ है और उनका हमेशा सम्मान किया जायेगा।
कार्यक्रम मे जिलाधिकारी एम0पी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को मेरा नमन है, जिनकी कुर्बानियों के नतीजे में आज हम आजाद भारत में स्वतंत्रता के साथ और सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काकोरी कांड भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जोश का परिणाम था, जो देश की आजादी के इतिहास में अपना महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि हम जिस क्षेत्र में भी हैं, अपने दिल में देश की सुरक्षा, स्वतंत्रता और समृद्वि के लिए बलिदान की भावना को जागृत रखें, और व्यवहारिक रूप से उसका प्रदर्शन भी करते रहें, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने। उन्होंने कहा कि देश के सुरक्षित रहने से ही हम सब सुरक्षित हैं, देश शक्तिशाली और समृद्व होगा तो हम सब भी शक्तिशाली और समृद्धि होंगे।देश के महान बलिदानियों के सम्बन्ध मे अध्ययन करें तथा उनको नमन करें। पुलिस अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह ने शहीदो के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान एवं ठाकुर रोशन सिंह जीवन गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रेषित पुस्तक कर्मयोगी का विमोचन किया गया। इसके पश्चात नेहरू युवा केन्द्र के बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एंव कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया तथा आभार मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने अपने उद्बोघन के साथ व्यक्त किया। इस नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम, जिला परियोजना प्रबन्ध बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डी ए वी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्री हरिशंकर, सिस्टर अलफान्सों अन्य जनपदीय अधिकारी एवं स्वयं सेवक उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: ग्रामीणों की शिकायत पर पहुँचा प्रशासनिक अमला
Next: बाढ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम व एसपी ने नाव द्वारा किया निरीक्षण

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.