Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अयोध्या दुष्कर्म मामले के बाद ओमप्रकाश राजभर ने सांसद अवधेश प्रसाद से मांगा इस्तीफा

विशेष संवाददाता 06-08-2024
IMG-20240805-WA0134.jpg

गाजीपुर । सुभासपा राष्टीय अध्यक्ष और उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज गाजीपुर में थे, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने वक्फ बोर्ड में संशोधन बिल की वकालत की और कहा कि आज की ये जरूरत है, वहीं अयोध्या रेप कांड पर बोले कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये कड़े कानून लाये जा रहे हैं। वहीं उन्होंने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का आरोपी के साथ फोटो पर मीडिया को दिए गए बयान पर कहा कि उन तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये, उन्होंने कहा कि आरोपी उनकी पार्टी का नगर अध्यक्ष है, सोशल मीडिया पर आरोपी का फ़ोटो उनके साथ वायरल हो रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के जाति मामले पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी जब प्रेस वार्ता करते हैं तो वो पत्रकार की जाति पूछते हैं।उनको अपनी भी जाति बतानी चाहिये। वक्फ बोर्ड कानून पर अखिलेश यादव के विरोध पर बोले वक्फ बोर्ड की जमीनें सरकारी संपत्ति हैं। इसका मालिकाना हक वक्फ बोर्ड जताता है। इसके लिये कानून में संसोधन की बात हो रही है।आज ये विसंगति सपा और कांग्रेस की सरकारों की वजह से है। वहीं आरक्षण में आरक्षण कोटे मुद्दे पर मायावती के विरोध पर बोले कि सपा बसपा ने पिछड़े और दलितों के कंधे पर राजनीति की। सुप्रीम कोर्ट ने आज जो आदेश दिया है तो इनको बुरा लग रहा है। इनके विरोध का कारण है कि अमीर अमीर होता रहे और गरीब गरीब रहे। मैं 22 साल से इसकी मांग कर रहा हूं। मायावती जी को इसका स्वागत करना चाहिये। मैंने मायावती जी के साथ काम किया है वो राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं मैं जिलाध्यक्ष था, आज छोटी पार्टी का ही सही मैं भी उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आरक्षण को बांटकर देने की सरकार तैयारी कर रही है।वहीं अखिलेश यादव के डीएनए बयान पर राजभर बोले कि उनके ही पिताजी ने कहा था बच्चों से गलती हो जाती है।और यहां बच्चा नहीं चच्चा हैं।इनके घर मे पुलिस चौकी किसने खोला था। सपा की सरकार में उसके घर मे चौकी खुली। सपा पहले ही उसको बचाने की कोशिश कर रही है।ऐसे लोगों पर बुलडोजर कार्रवाई हो रही है वो सही है। वहीं उन्होंने बताया कि आज वे गाजीपुर एक केस के सिलसिले में आए थे।

Post navigation

Previous: एमएलसी चंचल सिंह ने विद्युत अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- जनता के बीच जाकर सुने समस्याएं
Next: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पंचायती राज मंत्री को सुनाई अपनी समस्याएं

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.