Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एमएलसी चंचल सिंह ने विद्युत अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- जनता के बीच जाकर सुने समस्याएं

विशेष संवाददाता 05-08-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240804-WA0168.jpg

गाज़ीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने विद्युत विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र में लो – वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती, क्षमता वृद्धि, जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाने, जर्जर तार, अधिकारियों के द्वारा फोन ना उठाने की समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान हेतु कड़ा निर्देश दिया। उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह में एक दिन जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। नंदगंज बाजार मे चल रहे विद्युतीकरण कार्य में प्रगति लाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उपस्थित अधिकारियों को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने निर्देश दिया कि जिस क्षेत्र में विद्युत केंद्र बनने हैं वहां आ रही भूमि समस्याओं को लेकर मुझे अवगत कराए। जिससे क्षेत्र मे बिजली संबंधित आ रही समस्याओं का निस्तारण जल्द हो सके तथा सप्लाई में गुणवत्ता बरकरार रहे। प्रस्तावित विद्युत केंद्र ग्राम बौरी, पृथ्वीपुर, फुल्ली, राजापुर मे विद्युत स्थापना केंद्र जमीन संबंधित समस्याओं को निस्तारण कर जल्द स्थापना हेतु निर्देशित किया। मौके पर अधिकारियों ने दो स्थानों पर आ रही विद्युत केंद्र समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिसका एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित उप जिलाधिकारी को फोन के माध्यम से जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया। बताते चलें कि वर्तमान समय में जनपद मे रोपाई पूरे जोर-शोर से चल रही है और बारिश न होने की वजह से किसानों को खेतों में पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। लो – वोल्टेज और अघोषित कटौती एवं नहरों में पानी की कमी से उनकी समस्याऐं और अधिक जटिल हो गयी है। बैठक के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने उपस्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियन्ता विभाग से कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए एक सप्ताह के अन्दर किसानों को अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बिजली संबंधित एवं क्षेत्र संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया। मौके पर बिजली विभाग गाजीपुर जनपद के अधीक्षण अभियंता, समस्त अधिशासी अभियंता ,सहायक अभियंता, अवर अभियंता, बिजलेंस टीम प्रभारी ,वर्कशॉप सहायक अभियंता, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, अनुज अकेला, प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक, अमित नगवंशी, अनूप जायसवाल उर्फ़ अनुराग सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: रेप पीड़िता बच्ची के परिजनों से मिला समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल
Next: अयोध्या दुष्कर्म मामले के बाद ओमप्रकाश राजभर ने सांसद अवधेश प्रसाद से मांगा इस्तीफा

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.