Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कृषि विभाग ने कैम्प लगाकर किसानों की समस्या का किया समाधान

विशेष संवाददाता 10-08-2021
IMG-20210810-WA0114~2

गहमर(गाजीपुर)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत इनवैलिड आधार तथा नाम मिसमैच संसोधन के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत के गांवों के ग्राम पंचायत में कृषि विभाग द्वारा कैम्प लगाया जा रहा है।

इसी क्रम में तकनीकी सहायक(कृषि) इंद्रेश कुमार वर्मा द्वारा मंगलवार को न्याय पंचायत के गहमर गांव के हनुमान चबूतरा के पास पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू के दरवाजे पर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें गांव के सभी किसान जिनका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत एक क़िस्त या दो क़िस्त अथवा तीन क़िस्त आने के बाद अब पैसा नही आ रहा है या तो किसी कारणवश एक भी क़िस्त अभी तक प्राप्त नही हुई है, या किसी कारणवश अपात्र हो गए हैं, वैसे किसानों की समस्या के समाधान के लिए आवेदन पत्र लिया गया साथ ही बताया गया कि किसान www. PMKISAN.COM पर बेनिफिसरी स्टेटस पर जाकर अपना वर्तमान स्थिति जान सकते हैं। यदि आपका आधार नॉट वेरिफाइड दिखा रहा है तो आप कैम्प में आधार कार्ड तथा पासबुक के साथ आकर ससमय समस्या का निस्तारण करा लें। इस अवसर पर गांव के किसानों ने इस योजना की जानकारी ली तथा अपने आवश्यक कागजात जमा किये। इस बाबत तकनीकी सहायक (कृषि) इंद्रेश वर्मा ने बताया कि गहमर में ये कैम्प अभी चार दिन और लगाया जाएगा।आप उपस्थित हो सुविधा का लाभ उठाएं। इस अवसर पर विकास सिंह, गौरी चौरसिया, मुन्नी सिंह, सोनू सिंह, मनीष बिट्टू, राघव सिंह,विद्या शंकर उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह, लाला सिंह, बाचा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: बाढ़ की भयावह स्थिति से लोग परेशान
Next: 12 अगस्त को होगा स्वावलंबन कैम्प का आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.