Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बाढ़ की भयावह स्थिति से लोग परेशान

विशेष संवाददाता 10-08-2021
IMG-20210810-WA0113~2

गहमर(गाजीपुर)। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण स्थानीय गांव के लोगो को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। विगत दिनों से लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण कामाख्या धाम रेवतीपुर बाईपास मार्ग जलमग्न हो गया। जिससे हसनपुरा, नागदिलपुर, रेवतीपुर आने जाने का संपर्क पूरी तरह से बन्द हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी पशुपालकों को हो रही है।

पशुओं के चारे की फसल डूब जाने के कारण मवेशियों के लिए चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है। दूसरी तरफ गहमर गांव के उस पार दीयर के किसान अपने मवेशियों एवं सामान के साथ गांव नहीं आ पा रहे हैं। टीवी रोड से गंगा घाट की तरफ जाने वाला मार्ग भैरवराय मुहल्ले के आगे पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। ऐतिहासिक हनुमान चबूतरा मैदान में बाढ़ का पानी अब घुसना शुरू हो गया है। वही हनुमान चबूतरा के पास बसी चौहान बस्ती चारों तरफ से पानी से गिर गई है। बाढ़ का पानी उनके घरों में प्रवेश करने स्थिति में आ रहा है। वही दूसरी तरफ कर्मनाशा भी कहर बरपा रही है। कर्मनाशा के बाढ़ से भतौरा, मनिहर बन स्थित राजभर बस्ती, सायर,पकवलिया, राजमल बांध आदि गांव के लोग काफी परेशान हैं। गंगा के जल स्तर में हो रही तेजी से बृद्धि से गांव के हर घाटों पर स्थिति काफी खराब हो गई है। बाढ़ का पानी अब नरवा घाट की कुल 64 सीढ़ियों को अपनी आगोश में लेने वाला है। लगभग यही स्थिती गहमर सोझवा, पंचमुखी, बाघनारा, मठिया आदि घाट की है। कटान काफी तेजी से शुरू हो गया है। तटवर्ती मल्लाह बस्ती के लोगो ने बताया कि विगत 24 घंटे में लगभग ढाई से तीन फीट पानी बढ़ा है।

Post navigation

Previous: समीक्षा बैठक में एसडीएम ने दिया निर्देश
Next: कृषि विभाग ने कैम्प लगाकर किसानों की समस्या का किया समाधान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.