Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गजब ! तथाकथित पत्रकारों के बाद अब तथाकथित अधिकारियों के लिए क्या करेंगी जिले की डीएम

विशेष संवाददाता 20-09-2024
img-20240920-wa01947973361412405028762.jpg

गाजीपुर‌। जिले में तथाकथित पत्रकारों के लिए डीएम आर्यका अखौरी तमाम हथकंडे अपना रही है। लेकिन अब तथाकथित अधिकारियों के लिए डीएम क्या करेंगी यह सवाल तो हर किसी के जेहन में कौंध रहा है।
दरअसल हुआ कुछ यूं था कि शिक्षा क्षेत्र करंडा अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय ढे़लवा में अपने आप को प्रयागराज बेसिक कार्यालय से अपने आप को अधिकारी बताते हुए वहां तैनात अध्यापकों को हड़काने का मामला प्रकाश में आया है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक दिग्विजय सिंह ने नंन्दगंज थाना में तहरीर देते हुए बताया कि करीब साढ़े दस बजे एक व्यक्ति अपने आप को प्रयागराज बेसिक कार्यालय का अधिकारी बताते हुए विद्यालय में आकर अध्यापकों से सवाल जबाव करते हुए धमकाने लगा। वहीं अध्यापकों को हड़काते हुए कहा कि तुम्हारे विद्यालय का वातावरण सही नहीं है, रिपोर्ट आगे देखें प्रेषित करूंगा तो तुम लोगों पर कार्यवाही हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि अध्यापकों ने साहस का परिचय देते हुए पुलिस बुलाने की बात कही गई तो यह सुनते ही तथाकथित अधिकारी फोन से बात करते हुए विद्यालय से बाहर जाने लगा और तुरंत नौ दो ग्यारह हो गया। उसी बीच अध्यापकों ने उस तथाकथित अधिकारी की फोटो खींच लिया।
उन्होंने बताया कि तथाकथित अधिकारी मदिरा का सेवन भी किया था। वहीं एक अध्यापक ने तथाकथित अधिकारी की पहचान नंन्दगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी निवासी दीपक यादव पुत्र गुलाब यादव के रुप में हुई।
प्रभारी प्रधानाध्यापक दिग्विजय सिंह ने नंदगंज थाना में तहरीर देकर तथाकथित अधिकारी को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
यह बात जिले में आग की तरह फ़ैल गई है चर्चाएं हो रही है कि अभी डीएम ने तो तथाकथित पत्रकारों के लिए एक चिट्ठी हर विभागों में जारी कर सुर्खियां बटोर रही थी कि अब तथाकथित अधिकारी भी जिले में अपना जलवा बना रहे हैं।
इस संबंध में नंदगंज थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक दिग्विजय सिंह द्वारा फर्जी अधिकारी के आने पर पकड़ने के लिए कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई,नही तो समय रहते तथाकथित अधिकारी को पकड़ लिया जाता, प्रधानाध्यापक दिग्विजय सिंह द्वारा 112 पर फोन किया जा सकता था जिससे तुरंत कार्रवाई होती, या मुझे (थाना प्रभारी) फोन करते तो मैं तुरंत पुलिस कर्मियों को भेज कर या मैं व्यक्तिगत मौके पर पहुंच कर तथाकथित अधिकारी बने व्यक्ति को गिरफ्तार करता,लेकिन अब प्रधानाध्यापक दिग्विजय सिंह के द्वारा दी गई तहरीर पर मामले की गंभीरता से जांच कर करवाई की जाएगी
बरहाल अब देखना यह होगा कि इस पूरे प्रकरण पर डीएम क्या एक्शन लेती है।

Post navigation

Previous: लूट के माल व असलहे संग तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Next: निधन:नही रहे किसान यूनियन के तत्कालीन जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ किसान नेता आदित्य सिंह

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.