Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

निधन:नही रहे किसान यूनियन के तत्कालीन जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ किसान नेता आदित्य सिंह

विशेष संवाददाता 20-09-2024
img-20240920-wa01509025971645300391811.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरुइन निवासी भारतीय किसान यूनियन के तत्कालीन जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ किसान नेता आदित्य सिंह (92) का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र व गॉव में शोक व्याप्त हो गया तथा शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दरवाजे पर किसान नेता सहित स्वजनों व शुभेच्छुओं का तांता लगा रहा।
ज्ञात हो कि भाकियू के नेता स्व० महेंद्र सिंह टिकैत के साथ लम्बे समय से जुड़े रहे तथा 1986-87 में भाकियू के गाजीपुर के जिलाध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुए उम्र के अंतिम पडाव तक किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। करीब 1995 में तत्कालीन सरकार द्वारा दलहन की फसलों पर लगाये गये रेट के खिलाफ इन्होंने किसानों के हितार्थ मौर्चा खोल दिया तथा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह टिकैत के अगुवाई में स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू पीजी कालेज के मैदान में एक बड़ी किसान पंचायत लगवाकर प्रदेश सरकार को चुनौती दे डाली। किसानों की एकजुटता के आगे सरकार को घुटने टेकना पड़ा। जिससे क्षेत्रीय किसानों का 48 लाख रुपये सलाना का बचत हुआ। इसके साथ ही अन्य कई आंदोलन में अग्रणी भूमिका टिकैत के साथ निभाई। सरल स्वभाव, स्पष्टवादिता व किसान संगठन को एक जुट करने में दक्षता हासिल करने वाले किसान नेता के निधन से पूरा क्षेत्र मर्माहत हो गया। सूचना मिलते ही शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना देने के लिए किसान नेता के साथ ही ग्रामीण, क्षेत्रीय व स्वजनों का तांता लग गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। अंत्येष्टि ग्राम बडेसर स्थित गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र रविप्रकाश सिंह ने दिया। उक्त मौके पर भाकियू के मण्डल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव, सचिव रविंद्रनाथ सिंह मुन्ना, साहित्यकार राजेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह, प्रबन्धक उपेन्द्र सिंह शिवजी, संसार सिंह, मनोज पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, सिंहासन सिंह, दिलीप सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: गजब ! तथाकथित पत्रकारों के बाद अब तथाकथित अधिकारियों के लिए क्या करेंगी जिले की डीएम
Next: प्रतिनिधि मन्नू सिंह बाढ़ प्रभावित गॉवों का लगातार कर रहे दौरा पहुंचा रहे मदद

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.