Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

दो गांवों में अराजक तत्वों ने अम्बेडकर तथा संत रविदास की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

विशेष संवाददाता 01-04-2024
khabarimg

नंदगंज। थाना क्षेत्र के डंडापुर व इमिलिया  गांवों में रविवार की रात में अराजकतत्वों ने संत रविदास तथा डा० भीमराव अम्बेडकर  की प्रतिमा क्षतिग्रस्त  कर दी। सोमवार  की सुबह जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह  व सैदपुर एसडीएम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर  इमिलिया में नयी मूर्ति  लगाने तथा डण्डापुर में क्षतिग्रस्त  मूर्ति को ठीक कराने की बात पर मामला शांत हुआ। दोनों गांवों के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों गांव के लोग सोमवार की सुबह बाहर टहलने गए तो उनकी नजर वहां स्थापित बाबा अम्बेडकर  तथा संत रविदास की प्रतिमाओं की टूटी अंगुलियों  तथा सिर पर गयी तो वे  आश्चर्य में पड़ गए। यह सूचना गांव में जंगल के आग की तरह फैली और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने धरना-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्राम प्रधानों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले अपने उच्च अधिकारियों  तथा प्रसाशन को देते हुए फोर्स के साथ पहुंच गयी। थोड़ी ही देर में  घटना स्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा बलराम, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, देवकली ब्लाक के बीडीओ, नायब तहसीलदार ने पहुंच कर उपस्थित  जन समूह को समक्षा- बुझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया की इमिलिया में डॉ भीम राव अम्बेडकर की टूटी प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगाई जा रही है और डण्डापुर में क्षतिग्रस्त  प्रतिमाओं की मरम्मत हो रही। डण्डापुर गांव निवासी रामदेव राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों की छानबीन की जा रही है। दोनों गांवों में शान्ति कायम है।

Post navigation

Previous: मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे धर्मेंद्र यादव
Next: अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.