Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला, कई घायल

विशेष संवाददाता 15-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarlogo

जमानिया। थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव निवासी अमित कुमार यादव ने थाना में गुरूवार को तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च 2025 की शाम करीब 9 बजे, वह इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा की कॉपी जमा कर प्रभा इंटर कॉलेज बूढ़ाडीह से राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान बघरी गांव नहर पुलिया के पास संजीत कुमार सैनी, अभय उर्फ बबलू और कुछ अज्ञात लोगों द्वारा विकास कुशवाहा और रितिक कुशवाहा को मारपीट करते देखा।

अमित यादव ने बताया कि जब उन्होंने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो उन पर और उनके साथ मौजूद कार्तिक, दीपक तिवारी, और विकास तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में दीपक तिवारी और विकास तिवारी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जबकि विकास कुशवाहा और रीतिक कुशवाहा निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे। अमित कुमार यादव ने तहरीरी देकर कार्रवाई मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: मलिन बस्तियों में होली पर खुशियां बांटने पहुंचे मन्नू सिंह
Next: पति द्वारा मारपीट और धमकी का मामला, वादिनी ने पुलिस से की न्याय की गुहार

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.