Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर दिलदारनगर में रेलवे फाटक पर जागरूकता अभियान

विशेष संवाददाता 05-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
85

जमानिया। पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर मंडल के निर्देशन में आज अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस के अवसर पर दिलदारनगर स्टेशन से सटे समपार फाटक संख्या 86 बी पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य रेल फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आमजन को सतर्क और जागरूक करना था।

इस अभियान का नेतृत्व रेलवे सुरक्षा बल दिलदारनगर के निरीक्षक प्रभारी महेंद्र प्रसाद दुबे, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, जीआरपी प्रभारी जैदान सिंह, स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक संजय कुमार एवं अन्य रेलवे स्टाफ ने किया। इस दौरान रेलवे व पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में फाटक पार करने वाले पैदल यात्रियों, बाइक सवारों व वाहन चालकों को ट्रेन आवागमन के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। आम जनता को बताया गया कि रेलवे फाटक पार करते समय मोबाइल, म्यूजिक सिस्टम या इयरफोन का प्रयोग न करें। विशेष रूप से अनमंदित (अनगेटेड) फाटकों पर दोनों ओर देख कर ही पार करने की अपील की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को यह भी जानकारी दी कि रेलवे क्रॉसिंग पर लापरवाही या अवैध रूप से लाइन पार करना एक दंडनीय अपराध है, जो न केवल कानून के उल्लंघन का मामला है, बल्कि जान का जोखिम भी बढ़ाता है।

अंत में, लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की और रेलवे द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रयासों का समर्थन करने का संकल्प लिया।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चक्काबांध घाट रहेगा पूरी तरह रहेगा स्नान के लिए प्रतिबंधित
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक उन्मूलन का संकल्प, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की गूंज

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.