Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक उन्मूलन का संकल्प, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की गूंज

विशेष संवाददाता 05-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOO-1 (1)

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र गाजीपुर में विशेष आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली” के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीवकेव सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं “सिंदूर” पौधा भेंट कर किया। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने संबोधन में कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इससे जलवायु परिवर्तन, प्रकृति व जैवविविधता को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाए। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने पर्यावरण के पांच तत्वों — पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश — के संतुलन पर बल देते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गंगा दशहरा के आध्यात्मिक महत्व और पर्यावरणीय पहलुओं को रेखांकित किया।

इस अवसर पर विभिन्न विकास खंडों में आयोजित निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं सिंदूर का पौधा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत आम और महोगनी के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डॉ. जीव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी समेत वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर दिलदारनगर में रेलवे फाटक पर जागरूकता अभियान
Next: राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 1868 वृद्धजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण, चार चरणों में होगा वितरण

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.