Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विशेष संवाददाता 13-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1

गाजीपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर मंगलवार को मरदह ब्लॉक के ग्राम सभा हरहरी स्थित शंभू नारायण महाविद्यालय और पंडित मार्कंडेय चतुर्वेदी महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 181, 1090, 1076, सखी वन स्टॉप सेंटर, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह रोकथाम, निराश्रित पेंशन, दंपति पुरस्कार समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग, गाजीपुर की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से अंशु राय और अर्चना सिंह उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्राओं को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभ और सहायता के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी बालिकाओं को जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Post navigation

Previous: रेडियो: संवेदनशीलता, स्वस्थ मनोरंजन और प्रामाणिक सूचना का अद्वितीय माध्यम
Next: छात्रवृत्ति सस्पेक्ट डाटा के सत्यापन के लिए विद्यालयों को निर्देश

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.