Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानिया। तहसील सभागार में बार और बेंच के बीच एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। यह बैठक नवागत उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने स्थानीय बार संघ के सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें यथाशीघ्र पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया। एसडीएम के इस सकारात्मक रुख के बाद बार संघ की एक तत्काल बैठक पुनः तहसील सभागार में बुलाई गई। इसमें बार संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर विश्वास करते हुए पिछले कई दिनों से चले आ रहे धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए। बार संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश ने स्पष्ट किया कि अग्रिम सूचना तक धरना-प्रदर्शन स्थगित रहेगा। इस निर्णय की सूचना तहसील के समस्त न्यायालयों और मीडिया को प्रेषित कर दी गई है। बैठक के अंत में बार संघ अध्यक्ष और सचिव ने प्रशासन के प्रति सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर अध्यक्ष जयप्रकाश राम, सचिव मुनेश सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंत्री अमरनाथ राम,कमलकांत राय, पंकज तिवारी, फैसल होदा,शशि भूषण राय, मेराज हसन, बृजेश कुशवाहा, बृजेश ओझा, बब्लू यादव,सोहन यादव,घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, रमेश यादव , अरुण कुमार ,उदय नारायण सिंह, मिथिलेश सिंह, दिग्विजय नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार, रवि प्रकाश , मकरध्वज,आजाद खान, सुनील यादव सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे हैं।

Post navigation

Previous: औचक निरीक्षण में खुली पोल, गौशाला प्रभारी गायब
Next: कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.