Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मिशन शक्ति के तहत बृहद कार्यक्रम कराने से पहले
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया स्थलीय निरीक्षण

विशेष संवाददाता 29-09-2023

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230928-WA0159.jpg

जमानियां। गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में ग्राम प्रधान‚ आशा बहु‚ आंगनबाड़ी आदि की रहेगी अहम भूमिका । इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग की ओर से मिशन शक्ति के तहत बृहद कार्यक्रम कराने की योजना को अग्रसर किया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी द्वारा मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम स्थल का चयन करने के लिए स्थानीय क्षेत्र का भ्रमण किया और स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये।


एसपीआरए बलवंत ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए जा रहे हैं। इसी के तहत सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में भी  जागरूक किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत बृहद कार्यक्रम होने वाला है। जिसमें आशा बहु‚ आंगनबाडी‚ ग्राम प्रधानों आदि को बुलाया जाएगा और मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा सहित महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। इसी को लेकर कार्यक्रम स्थल के चयन करने के लिए विभिन्न स्थानों को देखा गया और चयनित किया गया।

Post navigation

Previous: जमानिया आदर्श नगर पालिका परिषद के तरफ से देश के अमर शहीदो के परिजनों का हुआ सम्मान
Next: कोतवाली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से निकला गया बारावफात का जुलूस

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.