Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया आदर्श नगर पालिका परिषद के तरफ से देश के अमर शहीदो के परिजनों का हुआ सम्मान

विशेष संवाददाता 27-09-2023

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230926-WA0139.jpg

जमानियां। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी_माटी मेरा_देश अभियान के तहत देश के लिए अपने प्राण बलिदान करने वाले अमर शहीदों की वीरता को प्रणाम करते हुए जमानिया आदर्श नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने देश की स्वतंत्रता व एकता और अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अमर शहीदो के परिजनों का सम्मान करके अंगवस्त्र भेट की और कहा कि हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

हम अपने घर पर वीर सैनिकों के कारण ही सुरक्षित जीवन यापन कर पाते है। वही कार्यक्रम के अग्रसर करते हुए अमर शहीदों के नाम अंकित शिलाफलकम पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। और तहसील मुख्यालय स्थित आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और पालिका प्रशासन के अधिकारी,कर्मचारी सहित देश के लिए शहीद हुए वीरों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने सभी को मेरी_माटी मेरा_देश के तहत विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। और कहा कि मेरी माटी-मेरा देश एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अद्भुत गतिविधि से  हर गाँव, नगर, शहर, प्रदेश  व देश में देशभक्ति की भावना का संचार होगा। यह अभियान स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के रूप में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश यह एक राष्ट्रीय अभियान है इस अभियान का नारा मिट्टी को नमन वीरों को वंदन है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी में गुमनाम हुए शहीदों को श्रद्धंजलि देना है। साथ ही नागरिकों के मन में देश भक्ति की भावना को जागृत करना है। उक्त मौके पर नगर कस्बा लोदीपुर मोहल्ला के स्वर्गीय श्री अकलु यादव, स्वर्गीय अहमद जमा खान, स्वर्गीय श्री चंद्रिका चौबे, स्वर्गीय श्री दीपक यादव, स्वर्गीय श्री जगगू राम, स्वर्गीय श्री जमुना प्रसाद जायसवाल, सहित अन्य अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान माला पहनाकर और शाल देकर किया गया। इस अवसर पर सभासद शाहिद नियाजी, राहुल वर्मा, शिवबचन यादव, रोहित शर्मा, उमराव यादव, अंजनी कुमार गुप्ता सहित सभी वार्डों के सभासद एवं पालिका कर्मी अरविंद राय, विजय शंकर शर्मा, दानिश मंसूरी, सुबास राम, विजय शंकर राय, सत्येंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी ने उज्जवला योजना के संबंध में  बैंक कर्मियों एवं गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक
Next: मिशन शक्ति के तहत बृहद कार्यक्रम कराने से पहले
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया स्थलीय निरीक्षण

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.