Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हिंदू पीजी कॉलेज को बड़ी सौगात, एमए समाजशास्त्र को मिली स्थाई संबद्धता

संतोष शर्मा 01-05-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260501-WA0008

जमानियां (गाजीपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां को एमए समाजशास्त्र विषय में स्थाई संबद्धता (परमानेंट अफिलिएशन) मिल गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी आधिकारिक पत्र प्राप्त होते ही महाविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय, प्रबंधक लछिराम सिंह यादव, उप प्रबंधक रविंद्र नाथ यादव तथा प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
बताया जाता है कि जमानियां स्टेशन बाजार स्थित यह महाविद्यालय जनपद का प्राचीनतम डिग्री कॉलेज है। इससे पहले यहां बीए, बीएससी के साथ-साथ एमए हिंदी, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में संबद्धता प्राप्त थी। अब एमए समाजशास्त्र की अस्थाई संबद्धता को स्थाई मान्यता मिल जाने से संस्थान की शैक्षणिक साख और मजबूत हुई है।
वर्तमान में महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, गृहविज्ञान और अर्थशास्त्र विषय पढ़ाए जाते हैं, जबकि बीएससी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित की पढ़ाई कराई जा रही है।
एमए समाजशास्त्र को स्थाई संबद्धता मिलने से अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर शिक्षा के अवसर और सशक्त होंगे।

Post navigation

Previous: जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई
Next: गंगा पुल पर लग रही सुरक्षा जाली, हादसों के बाद जागा विभाग

संबंधित खबरें

Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260811_144610
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.