Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260428-WA0021

जमानियां। स्थानीय रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की शाम चार जायरीन हज यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन परिसर में भावुक माहौल देखने को मिला, जहां परिजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें विदाई दी।

हज यात्रा पर जाने वालों में नसीमुन निशा पत्नी नूर मोहम्मद राईन सहित कस्बा बाजार स्थित नई बस्ती के अन्य लोग शामिल रहे। सभी जायरीन जमानियां रेलवे स्टेशन से फरक्का एक्सप्रेस के जरिए लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां से एयरपोर्ट के माध्यम से सऊदी अरब पहुंचेंगे।

एडवोकेट मोहम्मद इमरान नियाजी ने बताया कि जीवन में हज का मौका मिलना बेहद खुशी और सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने कहा कि सभी जायरीन की यात्रा सकुशल और मुकम्मल हो, इसके लिए दुआएं की गईं।

बताया गया कि जमानियां से यह इस साल का पहला हज काफिला है, जो लखनऊ होते हुए सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। हज हाउस में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

जायरीन को विदा करने के लिए उनके घरों से लेकर रेलवे स्टेशन तक बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए जायरीन को शुभकामनाएं दीं।

विदाई के दौरान नेसार खान वारसी, माहिर कमाल अंसारी, सलीम मंसूरी, वकील राईन, सद्दाम राईन, राजू राईन, फिरोज राईन, अफसाना बेगम, सलीम राईन, मोहम्मद इस्लाम राईन, मोहम्मद मुश्ताक राईन, मोहम्मद ईसा नियाजी, पंकज निगम, राजू होदा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील
Next: हिंदू पीजी कॉलेज को बड़ी सौगात, एमए समाजशास्त्र को मिली स्थाई संबद्धता

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.