Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से निकाली गई बाइक रैली

विशेष संवाददाता 24-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240423-wa01497229178811792446311.jpg

जमानिया। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मंगलवार को बीआरसी प्रांगण से तहसील प्रशासन की ओर से बाइक रैली निकाली गई। 
बाइक रैली को उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम‚ तहसीलदार समेत‚ बीडीओ‚ बीईओ आदि अधिकारियों ने भी बाइक पर बैठ कर लोगों से मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान मतदान संबंधित स्लोगन लिखे तख्ती कर्मचारियों के हाथ में दिखाई दिए। अधिकारी कर्मचारियों की बाइक रैली बीआरसी प्रांगण से होते हुए पाण्डेय मोड‚ विकास खंड तिराहा‚ कस्बा बाजार‚ सट्टी बाजार‚ दुरहिया‚ हरपुर‚ होते हुए तहसील प्रांगण में पहुंची। जहां रैली सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आधी आबादी पूरी भागीदारी कराना सुनिश्चित करें। हर जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली महिला अब मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की। तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति क्या दायित्व है इसका बोध कराया। बडी संख्या में एकत्रित हुए मोटर साइकिल सवारों ने चयनित स्थलों पर भ्रमण कर जन जन को वोटिंग करने के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर एबीएसए सुरेन्द्र सिंह पटेल, खंड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना‚ निर्वाचन सहायक राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मुख्तार अंसारी के मौत पर विसरा रिपोर्ट पर बोले अफजाल अंसारी
Next: अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.