Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा नेता ने पत्रक देकर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप

ब्यूरो 12-08-2021
khabarimg

जमानियाँ। भाजपा नेता नरायण दास चौरसिया ने अपने ऊपर फर्जी व निराधार आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज के सम्बन्ध में पुलिस कप्तान व उपजिलाधिकारी को पत्रक दिया।

भाजपा नेता ने बताया कि वादी जयप्रकाश गुप्ता के फर्जी व निराधार आरोप के आधार पर 28 जुलाई को दर्ज किया गया। यह मुकदमा एक षडयंत्र के तहत बेहद गंभीर बिना किसी साक्ष्य व जांच किये ही पंजीकृत कर दिया गया। जबकी 28 जुलाई को मै अपने घर दरवाजे पर करीब 6 बजे से 7:14 तक बैठा था। जिसकी CCTV फुटेज साक्ष्य रुप मे है। लिहाजा मु०स० – 0237 मे लगाये गये आरोप व्यक्तियो व वादी के मोबाईल का सी डी आर लोकेशन निकालकर फाईनल रिपोर्ट लगाया जाये। वादी के विरुध पूर्व मे इसी आशंका के तहत क्षेत्राधिकारी 23/07/2021 को गुण्डा एक्ट के साथ दर्जनो मुकदमे का आरोपी जयप्रकाश गुप्ता पुत्र स्व० सोमारु व इनके गैंग के सक्रिय सदस्यो के नाम के साथ लिखित पत्रक देकर जांच कि मांग किया था और आंशका व्यक्त किया था कि मेरे व मेरे परिवार के खिलाफ यह व्यक्ति किसी भी प्रकार का साजिश,व अपने गुण्डा, दबंग रसुख के बल पर कभी भी फर्जी मुकदमा या मेरे व मेरे परिवार कि हत्या की साजिश रच कर हत्या करा सकता है। शासन प्रशासन को गुमराह करके,मेरा मानसिक उत्पीडन करने व मान सम्मान को ठेस पहुचाने एवं समाज मे नफरत, दंगा, अशांती फैलाने जैसे अपराधिक कार्य पर विधिक कार्यवाही किया जाये।

Post navigation

Previous: मनोनीत सभासदों ने अपने समर्थको संग दूसरे दिन भी दिया धरना
Next: फसल बर्बाद होने के 72 घंटे में मिलेगा किसानों को क्षतिपूर्ति दावा पत्र

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.