Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मनोनीत सभासदों ने अपने समर्थको संग दूसरे दिन भी दिया धरना

ब्यूरो 12-08-2021
IMG-20210812-WA0034

जमानिया। स्थानीय तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मंच पर गुरुवार को दूसरे दिन भी मनोनीत सभासद अपने समर्थको के साथ दो मांगों को लेकर क्रमिक धरना पर बैठ रहे।

मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा नामित जांच समिति ने जांच कर मार्च माह में ही रिपोर्ट प्रेषित कर दी। जिसमें नगर पालिका चेयरमैन सहित अन्य लोगों को दोषी पाया गया। इसके बाद भी कार्यवाही न होना अपने आप में बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि ऐसी कौन सी मजबूरी है कि दोषी पाये जाने के बाद भी वित्तीय अधिकार सीज नहीं किया गया है। कहा कि यदि वित्तीय अधिकार सीज नहीं होगा तो इसी प्रकार की मनमानी चलती रहेगी और सरकारी धन का बंदरबांट होता रहेगा। उन्होंने अपने ऊपर पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमों के बारे में एक एक कर विस्तार से बताते हुए कहा कि उनके विरूद्ध चल रहे मुकदमे समाज में अत्याचार‚ लोगों की आवाज उठाने और प्रशासन का विरोध करने को लेकर दर्ज हुआ है। वही मनोनीत सभासद कमल निगम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कराये गये कार्यो में अनियमितता का अंबार है और प्रशासन इसे पुष्टि भी कर चुका है लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं हुई। जिससे क्षुब्ध होकर लोकतंत्र में धरना का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने नगर के सतुआनी घाट पर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर रखी मूर्ति को हटाने को लेकर भी आवाज बुलंद की। चेताया कि जब तक चेयरमैन पर कार्रवाई एवं सतुआनी घाट से मूर्ति नहीं हटाई जाएगी। तब तक क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान धरना पर बैठे लोगों ने नपा अध्यक्ष के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर बालकृष्ण त्रिवेदी‚ विशाल वर्मा‚ शहवाज अली‚ मुननु खां‚ राम चन्दर राम‚ राजु यादव‚ सुनील गुप्ता‚ राम प्रवेश गुप्ता‚ जितेन्द्र चौधरी‚ शेषन चौधरी‚ रमेश चौधरी‚ पुष्पा देवी‚ कबुतरी देवी आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये निर्देश
Next: भाजपा नेता ने पत्रक देकर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.