Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन का खिताब जीतकर जिले व छेत्र का नाम किया रोशन

विशेष संवाददाता 15-06-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240614-WA0140.jpg

जमानियां ।  बेटावर कलां निवासी व भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात सचिन राय की पत्नी राधा राय ने दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2024 का खिताब जीतकर गाँव व जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इसके साथ ही राधा राय ने इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की दो टाइटिल भी अपने नाम किया है।
मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने फाइनल मुकाबले के बाद राधा को क्राउन पहनाकर मिसेज इंडिया क्वीन के खिताब से नवाजा गया। राधा राय प्रसिद्ध योगा इंस्ट्रक्टर हैं।
मेजर सचिन की पत्नी के मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन का खिताब जीतने की जानकारी उनके गाँव सहित इलाके के लोगों को हुई तो सभी खुशी से झूम उठे,लोगों ने कहा कि उन्हें गाँव के मेजर की पत्नी राधा राय पर गर्व है,उसने यह खिताब अपने नाम कर गाँव व परिवार का जिस तरह से मान बढाया है।मेजर सचिन राय के चाचा मनोज राय ने बताया कि इस तरह का खिताब जीतना जिसमें देश ,विदेश के दर्जनों महिलाएं प्रतिभाग कर रही हो अपने आप में सभी के लिए गर्व की बात है।कहा कि हमें ही नहीं परिवार सहित इलाके के लोगों को राधा राय पर गर्व है। चाचा मनोज राय ने बताया कि उनका भतीजा मेजर सचिन राय वर्तमान समय में पंजाब के फिरोजपुर में भारतीय सेना में तैनात है,बताया कि उनकी पत्नी भी उनके साथ ही रहती है,उन्होंने बताया कि राधा राय ने ग्रेजुएशन तक की शिक्षा ग्रहण किया है।मेजर सचिन के चाचा मनोज राय ने बताया कि सचिन की शादी नंदगंज थानाक्षेत्र के चांडीपुर गांव निवासी रिटायर सैन्यकर्मी इंद्रासन राय की पुत्री राधा राय के साथ    बारह वर्ष पहले हुआ था,बताया कि मेजर सचिन के पिता अजय राय भी सेना से रिटायर हो चुके है।बातचीत में राधा राय ने बताया कि उनकी दो बेटियां भी है,बताया कि वह पति के साथ रहती है,बताया कि उसे शुरू से ही इस तरह के प्रतियोगिता में शिरकत करने की इच्छा थी,जिसे उनके पति व परिवार वालों ने उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित भी किया,और इसका नतीजा कि उसने इस प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

Post navigation

Previous: युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज
Next: मानसिक विक्षिप्त युवक ने धारदार हथियार से दो लोगों पर किया हमला हालत गम्भीर

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.