Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

मानसिक विक्षिप्त युवक ने धारदार हथियार से दो लोगों पर किया हमला हालत गम्भीर

विशेष संवाददाता 15-06-2024
img-20240614-wa01414653994581011440459.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित बस स्टैण्ड के पास शुक्रवार की शाम करीब 6:45 बजे एक 32 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवक ने धारदार हथियार से दो लोगों को अपना निशाना बनाते हुए गम्भीर रुप से घायल कर दिया। गुस्साये लोगों ने मानसिक विक्षिप्त युवक का लात घूसे से पिटाई कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार मानसिक रुप से विक्षिप्त युवक संतोष पुत्र सतराम निवासी बंगाल स्टेशन बाजार में घूम रहा था। अचानक वह रोडवेज बस स्टैण्ड के पास आक्रामक हो गया तथा वजीर के घर से होते हुए निजामुद्दीन के घर में घुस कर उनकी लड़की नगमा खातून (13) से लड़ने लगा तथा विरोध करने पर वह धारदार हथियार से पेट, हाथ व कंधे पर वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। नगमा की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा बचाने का प्रयास करने लगे जिससे वह विक्षिप्त युवक अत्यधिक आक्रामक हो गया व महेश (25) को धारदार हथियार से दाहिने पैर पर हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। विक्षिप्त युवक की आक्रामकता को देख नगरवासी मिलकर उसकी धुनाई कर दिये। जिससे विक्षिप्त युवक भी घायल हो गया। आसपास के लोग नगमा खातून को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराये।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल महेश व विक्षिप्त युवक को कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहाँ नाजुक स्थिति को देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Post navigation

Previous: मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन का खिताब जीतकर जिले व छेत्र का नाम किया रोशन
Next: कृषि सूचना तंत्र के सुद्ढीकरण के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.