Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पुतला फूंक कर तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा।

ब्यूरो 27-02-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20240226_121436_228.jpg

गाजीपुर के जमानिया क्षेत्र के रामलीला मैदान में सोमवार कि दोपहर करीब 12 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंका गया। जिसके बाद किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा। अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की कोर कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने मांगों को बताते हुए कहा कि 26 फरवरी को कतर की राजधानी दोहा में विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ की बैठक हो रही है। डब्ल्यूटीओ में भारत के शामिल होने से ही भारत की कृषि को दुनिया के कार्पोरेट्स के दबाव में उनके मुनाफे के लिए बनाई जा रही नीतियों के हिसाब से चलाया जा रहा है। इसी कारण से भारत के किसानों एम एस पी गारंटी कानून, सी 2+50 के अनुसार एमएसपी और कृषि लागत पर पर्याप्त सब्सिडी सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जबकि अमेरिका और यूरोप के देश अपने किसानों को भारी मदद कर रहे हैं। कहा कि भारत के किसानों को अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है । ऐसी विषम परिस्थिति में भारत सरकार कृषि क्षेत्र को डबल्यू टी ओ से बाहर कराए ताकि देश के किसानों और कृषि क्षेत्र को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा बार्डर पर रोके गए किसानों पर दमन बंद किया जाय और किसानों को दिल्ली जाने दिया जाय। हत्या और दमन के लिए ज़िम्मेदार लोगों पर कारवाई के लिए इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराया जाय। किसानों के साथ 2021 में सरकार द्वारा किए गए लिखित वादे के “चार्टर आफ डिमांड” को पुरा कराया जाय आदि से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार देवेन्द्र यादव को सौंपा। जिस पर उन्होंने उचित माध्यम से पत्रक भेजवाने की बात कही। मौके पर कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव भी रहे। इस अवसर पर शशिकांत कुशवाहा‚ बुच्ची लाल‚ अमरनाथ मौर्य‚ पांच रतन‚ विजइ कुमार‚ सुबेदार‚ कालिका राम‚ मनोज बिन्द आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पीएम मोदी के नेतृत्व में बुलंदियों को छू रहा है भारतीय रेलवे- सपना सिंह
Next: बी० एड० की परीक्षा के अंतिम दिन दो नकलची पकड़े गए, 30 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.