Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बी० एड० की परीक्षा के अंतिम दिन दो नकलची पकड़े गए, 30 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विशेष संवाददाता 27-02-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240227-WA0101.jpg

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर बी० एड० की परीक्षा मंगलवार को समाप्त हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन बी.एड. प्रथम सेमेस्टर  चतुर्थ प्रश्न-पत्र की परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 अन्य बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। मंगलवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 02 बजे की पाली में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर चतुर्थ एवं अंतिम प्रश्न- पत्र की परीक्षा संपन्न हुई। बी० एड० परीक्षा के अंतिम दिन पंजीकृत 1199 परीक्षार्थियों में 1169 उपस्थित एवं 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं की सूचिता एवं पारदर्शिता को लेकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए परीक्षा विभाग, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सदैव संपर्क में रहा। सूचिता एवं पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए थे। परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय परिसर के गेट से घुसते समय सघन तलाशी के साथ छात्र-छात्राओं को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं किसी भी प्रकार का किसी अनुचित साधन सम्बन्धित सामग्री का प्रयोग न करने की हिदायत दी जा रही थी। नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश के क्रम में आवश्यक कार्यवाही भी की जाती रही। आंतरिक उड़का दल के सदस्य के रूप में मुख्य नियंता प्रोफे० (डॉ०) एस. डी. सिंह परिहार, प्रोफे० (डॉ०) अरूण कुमार यादव, प्रोफे० (डॉ०) रविशंकर सिंह, डॉक्टर रामदुलारे, डॉ० आर० पी० सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: पुतला फूंक कर तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा।
Next: ज्ञान में जिज्ञासा की जरूरत होती हैं; जानने की प्रक्रिया ही ज्ञान हैं: श्री श्रीधर पराड़कर

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.