Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

जमानिया बहादुरपुर में घर निर्माण के दौरान परिवार पर हमला, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 27-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानिया। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक निर्माणाधीन घर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर हमलावरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर निवासी इमिरती देवी पत्नी कपिलदेव राम अपने मकान का निर्माण करवा रही थीं। बीते 25 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडा, धारदार हथियार और ईंट-पत्थर लेकर आए और इमिरती देवी तथा उनके परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में इमिरती देवी को सीने, कमर, पीठ और सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पति कपिलदेव के बाएं हाथ, कमर और सिर में भी गहरी चोटें लगीं। पीड़िता की पुत्रवधू भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें सिर, सीने, पेट, पीठ और पेट में चोटें आई हैं। वहीं, पीड़ित के पुत्र के दाहिने हाथ, पैर और सिर में गंभीर घाव हुए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। तत्काल 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़िता इमिरती देवी ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जमानिया में सनसनी ईंट भट्ठे से छह बच्चे लापता, एसपी ने संभाला मोर्चा
Next: जमानिया मनझरिया में पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.