Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

जमानिया मनझरिया में पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 27-04-2025
khabarimg


जमानिया। थाना क्षेत्र के मनझरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित, मनझरिया निवासी आलोक यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी दुश्मनी के चलते उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में आलोक यादव घायल हो गया। आलोक के अनुसार, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोप है कि हमलावर जाते समय आलोक यादव को जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए। घटना के बाद आलोक यादव ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: जमानिया बहादुरपुर में घर निर्माण के दौरान परिवार पर हमला, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: करण्डा पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.