Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पूर्व विधायक सुभाष पासी समेत कई पर दहेज हत्या का केस

ब्यूरो 20-04-2025
IMG-20250420-WA0001.jpg


गाजीपुर।नंदगंज थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई है।

मृतका पूनम पासी का शव उनके आवास पर पंखे से लटका हुआ पाया गया। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पूर्व विधायक सुभाष पासी, उनकी पत्नी रीना पासी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख माता पासी और मृतका के पति विनीत पासी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।मृतका पूनम पासी का विवाह वर्ष 2023 में पूर्व विधायक सुभाष पासी के भतीजे विनीत पासी के साथ हुआ था और उनका एक 11 महीने का बच्चा भी है। पूनम के पिता जयराम पासी ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उनसे दहेज में एक लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक सुभाष पासी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख माता पासी, मृतका के पति विनीत पासी और सुभाष पासी की पत्नी रीना पासी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज की है।नंदगंज के थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पूनम पासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह मामला दहेज हत्या का प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

Post navigation

Previous: Die Evolution der Spielautomaten: Innovation, Trends und Qualitative Standards
Next: Strategien für Online-Glücksspiele: Innovationen & Trends im Vergleich

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.