Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

जमानिया में चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत, तीन युवकों पर मामला दर्ज

ब्यूरो 19-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानिया।कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार स्थित सट्टी बाजार में बीते 6 अप्रैल को हुई चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त है। शनिवार को पीड़ित दुकानदारों ने तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अंसारी मोहल्ला निवासी और किराना व्यवसायी शौकत अंसारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अप्रैल की सुबह अज्ञात चोर उनकी दुकान के गल्ले से ₹8000 नकद चुरा ले गए। इसी तरह, उनकी दुकान के ठीक सामने स्थित खालिद अंसारी की पान की दुकान से लगभग 20 पैकेट सिगरेट और ₹600 नकद चोरी हुए।

घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर तीन युवकों की इस चोरी में शामिल होने की पुष्टि हुई। फुटेज के आधार पर इन युवकों की पहचान कस्बा बाजार क्षेत्र के ही स्थानीय निवासियों के तौर पर हुई है। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवक स्पष्ट रूप से योजना बनाकर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।शौकत अंसारी ने पुलिस से आग्रह किया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुई नकदी व सामान बरामद किया जाए।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान सहित अन्य आवश्यक जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना ने सट्टी बाजार के अन्य व्यापारियों को भी चिंतित कर दिया है और वे पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में मनबढ़ों का कहर व्यापारी पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
Next: नगसर हाल्ट पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.