Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर में मनबढ़ों का कहर व्यापारी पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250419-WA0014.jpg


गाजीपुर। नगर में गुरुवार देर रात मनबढ़ युवकों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता और युवा व्यवसायी मनीष कुमार उर्फ भोलू पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड से किए गए इस हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित मनीष के अनुसार, नगर के रायगंज मुहल्ले के कुछ मनबढ़ युवक राह चलती युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। गुरुवार को जब मनीष अपने एक साथी के साथ उन युवकों को समझाने पहुंचे, तो वे आगबबूला हो गए और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घातक प्रहार से मनीष लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। उनके साथी के शोर मचाने पर जब तक स्थानीय लोग पहुंचते, हमलावर वहां से भाग चुके थे।गंभीर रूप से घायल मनीष को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। देर रात यह मामला शहर कोतवाली पहुंचा, जहां पीड़ित की ओर से एक नामजद और आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई गई है।इस संबंध में शहर कोतवाल दीनदयाल ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वहीं, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी उर्फ गुड्डू केशरी ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक युवा व्यापारी पर इस तरह का जानलेवा हमला संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संगठन एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा से मिलकर न्याय की मांग करेगा। इस घटना से नगर के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है और वे सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Post navigation

Previous: Embracing the Rise of Themed Slot Games in the Online Casino Industry
Next: जमानिया में चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत, तीन युवकों पर मामला दर्ज

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.