Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

टीकाकरण के बाद प्रमाणपत्र लेना ज़रूरी

ब्यूरो 26-03-2021
khabarimg

गाजीपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोरोना का पहला टीका लगने के समय ही अस्पताल से प्रमाण पत्र लेना चाहिए| यह प्रमाण पत्र हार्ड कॉपी या ऑनलाइन नि:शुल्क लिया जा सकता है| यदि कोई अस्पताल नि:शुल्क प्रमाणपत्र देने में आनाकानी करे, तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1075 पर की जा सकती है।

सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर जारी की गई नई गाइड लाइन के अनुसार एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके तहत 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को टीकाकारण अभियान में शामिल किया जाएगा । यह लोग कोविन पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर या टीकाकरण केंद्र पर तत्काल पंजीकरण कराकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। इसके बाद उन्हें टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा ।
एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया की हर लाभार्थी के लिए यह प्रमाणपत्र लेना ज़रूरी है क्योंकि इस पर टीकाकरण की तिथि और वैक्सीन का नाम अंकित होता है, जिसके आधार पर लाभार्थी को टीके की दूसरी डोज़ दी जाएगी। सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को टीककरण का नि:शुल्क प्रमाणपत्र देना अनिवार्य किया है। यदि फिर भी कोई प्राइवेट अस्पताल प्रमाण पत्र देने से इनकार करता है तो इसके लिए लाभार्थी टोल फ्री हेल्पलाइन 1075 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने ने अपील की है कि टीका लगने के बाद आधे घंटे निगरानी कक्ष में रहने के दौरान हर लाभार्थी यह सुनिश्चित करे कि अस्पताल उसे टीकाकरण प्रमाणपत्र, उसकी सॉफ्ट कॉपी या लिंक ज़रूर दे।

एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया की कोविशील्ड की दो डोज़ के बीच का अंतराल भी बढ़ा, पर पूरे बचाव के लिए समय से लगवाएँ दूसरी डोज़ :
कोविशील्ड वैक्सीन के लिए दो डोज़ के बीच का अंतराल जो पहले 4 से 6 हफ्ते था, अब बढ़ाकर 4 से 8 हफ्ते कर दिया गया है। फिर भी कोरोना वायरस के खिलाफ अधिकतम प्रतिरक्षा पाने के लिए 6 से 8 हफ्तों के बीच ही दूसरी डोज़ लगवाना ज़रूरी होगा । 8 सप्ताह के बाद दूसरी डोज़ लेने से वायरस से सम्पूर्ण बचाव संभव नहीं होगा।

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज
Next: जनपद के सार्वजनिक स्थानों पर और छात्राओं ने चलाया सेल्फी अभियान 

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.