Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

जनपद के सार्वजनिक स्थानों पर और छात्राओं ने चलाया सेल्फी अभियान 

ब्यूरो 26-03-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210326-WA0014

गाजीपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व क्षय रोग दिवस पर मास्क सेल्फी अभियान को लेकर शासन से प्रदेश के समस्त जिला क्षय रोग अधिकारियों को पत्र जारी कर सूचित किया गया था। इसके क्रम में शुक्रवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिला क्षय रोग विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर मास्क सेल्फी अभियान चलाकर मास्क के प्रति लोगों को जागरूक किया ।

एसीएमओ एवं पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में कोविड-19 एक बार फिर से पाँव पसार रहा है। इसके साथ ही यदि हम लॉक डाउन की बात करें तो उस वक्त लोगों ने मास्क लगाना अनिवार्य कर लिया था जिसके वजह से साल 2020 में टीबी के मरीजों की संख्या में काफी कमी आई थी। इन्हीं सब को देखते हुए शासन के द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गयी है ताकि लोग मास्क की महत्ता को जान सकें ।

जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला अस्पताल पर राजकीय महिला कालेज की छात्राओं के मध्य मास्क का वितरण किया गया और उनके साथ मास्क सेल्फी अभियान की शुरुआत की गई। इसके पश्चात क्षय रोग विभाग की पूरी टीम पुलिस लाइन पहुंची जहां पर पुलिस लाइन के आर आई के सौजन्य से पुलिस लाइन में कार्यरत पुलिस कर्मियों को मास्क को पहना कर सेल्फी लिया गया। इसके पश्चात ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रवीण और उनके सहयोगियो के साथ विशेश्वरगंज पेट्रोल पंप के पास आने जाने वाले आमजन,बाइक सवार को मास्क का वितरण किया गया और उसकी महत्ता के बारे में बताया गया ।इसे पहनने से न सिर्फ हम कोरोना से बच सकते हैं बल्कि क्षय रोग से भी बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही लंका बस स्टैंड, रोडवेज पर भी टीम ने भ्रमण कर आने जाने वाले बस ड्राइवर, कंडक्टर, यात्रा करने वाले यात्री के साथ ही ऑटो ड्राइवर व अन्य को मास्क प्रदान किया और उनके साथ सेल्फी ली |

इस सेल्फी अभियान में अनुराग कुमार पाण्डेय-डी पी पी एम सी, सुनील कुमार वर्मा, श्वेताभ गौतम, अवधेश गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, अनिल कुमार-एस टी एस, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा-एस टी एल एस, कैलाश सिंह ,संजय यादव शामिल रहे।

Post navigation

Previous: टीकाकरण के बाद प्रमाणपत्र लेना ज़रूरी
Next: सड़क हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.