Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

जंजीर में बंधी अधिवक्‍ता की बाइक चोरी

ब्यूरो 18-06-2021
khabarimg

जमानियाँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मोहल्ला में गुरूवार की देर रात घर के सामने बरामदे में खडी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस जॉच में जुट गई।

नगर के चांदपुर मोहल्ले के रहने वाले अधिवक्‍ता मेराज हसन ने बताया कि प्रतिदिन की भांति गुरुवार की रात घर के बाहर बरामदे में अपनी मोटर साइकिल खडी कर सोने चले गये। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन वे अपनी मोटर साइकिल जंजीर से बांधते थे और गुरुवार कि रात भी उन्होंने वैसा ही किया था। पास के कमरे में उनके पिता अली हसन सोये थे। देर रात चोरों ने जंजीर मे लगा ताला तोड़ कर मोटरसाइकिल चुरा लिया। सुबह करीब 5 बजे जब दरवाजा खुला तो  इसका पता परिवार के सदस्‍यों को चला तथा पिता के दरवाजे की कुंडी भी बाहर से चोरो ने बंद कर दी थी। बताया कि मेरी मोटर साइकिल अन्‍य दो मोटर साइकिल के साथ जंजीर से बंधी थी लेकिन सिर्फ मेरी मोटर साइकिल ही चोर ले गये है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है और पुलिस ने मौका मुआयना किया है। इस संबंध में कोतवाल रवीन्‍द्र भूषण मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Post navigation

Previous: ईनामिया चार फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
Next: ग्राम प्रधान व सदस्यों को बीडीओ ने दिलाया ऑनलाइन शपथ

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.