Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

चैत्र पुर्णिमा को हनुमान जयंती के रूप में मनाया गया

विशेष संवाददाता 27-04-2021
khabarimg

जमानिया। ढढ़नी (पूरा-पूर) स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में रामचरितमानस पाक्षिक सत्संग समिति के तत्वावधान में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चैत्र पुर्णिमा को हनुमान जयंती के रूप में मनाया गया। उपस्थित भक्तों को हनुमान जी की कथा सुनाते हुए भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि भारतीय धार्मिक, सामाजिक चेतना में राम, कृष्ण और शिव के बाद यदि किसी देवता या चरित्र को सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है तो वह हैं महावीर हनुमान जी।

ज्ञान, वैराग्य और बल के धाम हनुमान जी की अनेक लीलाओं का उल्लेख वेद, पुराण और लोकमानस में दृष्टिगोचर होता है। सलाहकार के रूप में उनकी उत्कृष्टता का प्रमाण सुग्रीव एवं विभीषण को हनुमान जी के द्वारा दिये गये सलाह के फलस्वरूप भगवान की भक्ति के साथ-साथ क्रमशः किष्किंधा एवं लंका का राज्य मिलना है। सेवा धर्म की अनेक गाथाएं तो हैं ही उनकी, राम, लक्ष्मण, भरत और मां सीता के प्राणों की रक्षा का श्रेय भी अनेक बार हनुमान जी को ही मिलता है परन्तु हनुमान जी विनम्रता के साथ इसका श्रेय भी रामजी को ही दे देते हैं। आज की परिस्थितियों में जब कि चहुंओर अराजकता, भ्रष्टाचार, व्यभिचार और बेईमानी का बोलबाला है, हनुमान जी के जीवन से भारत के लोगों विशेषकर नौजवानों को प्रेरणा लेनी चाहिए और राक्षसी प्रवृत्ति का उन्मूलन करने के लिए अपने चरित्र में हनुमान जी के आदर्श को जीवंत बनाना चाहिए।

Post navigation

Previous: बिना अनुमति वाहन से प्रचार करते प्रत्याशी पति सहित तीन पर मुकदमा दर्ज
Next: रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनाएं घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.