Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सीएचसी व पीएचसी को मिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

ब्यूरो 07-06-2021
IMG-20210607-WA0009

जमानियाँ। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोमवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया गया।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के द्वारा उपलब्ध कराये गये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को सिद्धार्थ राय ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव व प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र प्रभारी डॉ रुद्रकान्त सिंह को सौपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि आक्सीजन कान्सेट्रेटर सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन सामान्य के आवश्यक्ता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा। उपराज्यपाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के दिल में जनपद के लिए आज भी दरियादिली और स्नेह विद्यमान है। कोरोना संक्रमण काल में आक्सीजन की कमी से जुझ रही जनता की दुर्दशा से द्रवित होकर उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जनपद भेजवाया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: सेना के जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गॉव पहुँचते ही मचा कोहराम
Next: 14 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.