Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सेना के जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गॉव पहुँचते ही मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 06-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210606-WA0023

गहमर(गाजीपुर)। रविवार की सुबह विगत 4 जून को लखनऊ में दिवगंत हुए सेना के जवान अंकित सिंह का पार्थिव शरीर सेना के एबुंलेंस से उनके पैतृक गांव गहमर पहुँचा। शव के पहुँचते ही पुरे गाँव में कोहराम मच गया। सैनिक के अंतिम दर्शन हेतु शव को उनके पैतृक आवास पर रखा गया जहा लोगो ने उनके अंतिम दर्शन किये। दर्शनोपरांत सुवह 11 बजे पूरे सैनिक सम्मान के साथ एवं हजारो की भीड़ के साथ गहमर के नरवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंकित के छोटे भाई अंकुश सिंह द्वारा मुखाग्नि दी गई।

इसके पूर्व सेना कमांड हास्पिटल लखनऊ से आये का. रकुबुद्दीन, अनूप पाण्डेय एवं गोरखा रेजिमेंट वाराणसी के नायब सुबेदार आर.एस.यादव एवं सी.एच.एम देवेन्द्र छत्री द्वारा सेना के तरफ से पुष्पचक्र अर्पित करते हुए अंकित से लिपटे तिरंगे को उनके परिवार को भेट किया गया।
ज्ञात हो अंकित सिंह (23) पुत्र अशोक सिंह भारतीय थल सेना के आर्मी मेडिकल कोर में 2015 में भर्ती होकर कुछ समय से कमांड हास्पिटल लखनऊ में कार्यरत थे बीते 23 मई को बाइक से लखनऊ शहर में कही जाते समय सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ में ही सैनिक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर इलाजरत अंकित (23) ने अपनी आखरी सांस ली। इस घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया था।

Post navigation

Previous: सोलह ब्लाकों में चिकित्सकीय परामर्श के साथ मुफ्त कोरोना दवा का होगा वितरण
Next: सीएचसी व पीएचसी को मिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

संबंधित खबरें

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.