Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मानक विहीन हो रहा डिजिटल लैब का निर्माण कार्य

विशेष संवाददाता 05-02-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240204-wa01102499452450802107605.jpg

जमानिया। क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बनाये जा रहे लैब का निर्माण कार्य मानक विहीन हो रहा है। जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग होता दिखाई दे रहा है। बालू भस्सी का मिश्रण और ईट भी घटिया क्वालिटी का प्रयोग किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए डिजिटल लैब का निर्माण हो रहा है। जिसके तहत डिजिटल एक्स–रे‚ अल्ट्रा साउंड‚ पैथेलॉजी‚ एक काउंसलर कक्ष का निर्माण होना है। जिसे 31 मार्च तक पूर्ण कर स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर किया जाना है। जिस कारण से तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन ईट‚ बालू और सीमेंट की मात्र मानक के अनुकूल नहीं है। ईट खटिया क्वालिटी का है तो वही बालू और भस्सी का मिश्रण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जो मानक विहीन है। ठेकेदार द्वारा फाउंडेशन तैयार किया जा चुका है और फाउंडेशन पर ही पूरा भवन तैयार होना है। ऐसे में सवाल है कि यदि फाउंडेशन ही मानक विहीन है तो उस पर निर्मित भवन कितना मजबूत होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्य कर रहे मजदूरों और मिस्त्री की माने तो उन्हें भस्सी मिला कर कार्य करने के लिए ठेकेदार द्वारा कहा गया है। जिस कारण से वे मिला कर काम कर रहे है। वे भी मानते है कि भस्सी से मकान कमजोर होगा और इससे जोडाई ठीक नहीं होती है। उनका कहना है कि ईटा दो और तीन नंबर का है। जिससे बना भवन कितना दिन चलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। शायद यही कारण है कि नव निर्माण भवन निर्माण के के साथ अथवा एक दो वर्षो में ही जगह जगह पर फटने लगते है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक डॉ आरके सिंह ने बताया कि डिजिटल लैब का निर्माण हो रहा है। जिसके तहत डिजिटल एक्स–रे‚ अल्ट्रा साउंड‚ पैथेलॉजी‚ एक काउंसलर कक्ष का निर्माण होना है। जिसे 31 मार्च तक पूर्ण कर स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर किया जाना है। बालू में भस्सी मिला कर निर्माण कार्य कराने की बात संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: प्रेमिका की आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर प्रेमी गिरफ्तार रेप का भी आरोप
Next: कूड़े के ढेर में दफनाए जा रहे कान्हा गौशाला में मृत गोवंश

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.