Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कूड़े के ढेर में दफनाए जा रहे कान्हा गौशाला में मृत गोवंश

विशेष संवाददाता 05-02-2024
img-20240204-wa0120-15774131637113084913.jpg

जमानियां। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित कान्हा गौशाला के पास बनाए गए कूड़ा डंपिंग यार्ड में जेसीबी से गोवंशों को डंपिंग यार्ड में दफनाया जा रहा है। जिसे सड़न से उठ रही दुर्गंध से लोगों का पास से गुजरना मुश्किल हो गया है तो वही संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
कान्हा गौशाला के पास बनाये गये कूडा डंपिंग यार्ड में कूड़े के ढेर के बीच मृत गोवंशों को दिन दहाड़े जेसीबी मशीन कि सहायता से गड्ढा खोदकर दफनाया जा रहा है। इन कर्मचारियों को किसी तरह के कार्रवाई का भय नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने इसको लेकर आपत्ति जताई लेकिन कर्मचारियों की उदासीनता के कारण यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। प्रतिदिन यहां गोवंशों को दफनाया जा रहा है और दुर्गंध बढ़ती जा रही है। इतना नहीं इन कूड़े के ढेर में दफनाए गये मृत गोवंशों कुत्ते‚ कौए आदि नोच-नोच कर खा रहे है। इस जगह से गुजरना काफी दुरूह हो रहा है। आस पास के लोगों कि माने तो अधिकारियों की उदासीनता ऐसे ही बनी रही तो जल्द क्षेत्र में संक्रामक रोग फैल सकता है। लोगों ने मांग किया कि मृत गोवंशो को किसी सुरक्षित जगहों पर दफनाया जाए और कूड़े के ढेर पर दवाओं का छिड़काव कराया जाए ताकि किसी प्रकार की बीमारी न फैले। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम ऑफिस,पीएम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों को दिया है। ज्ञात हो कि कान्हा गौशाला का निर्माण करीब पांच वर्ष पूर्व हुआ था। जिसमें करीब 400 गोवंशों को रखने की क्षमता है। वर्तमान समय में करीब 345 गोवंश रखे गये है। इस संबंध में सीवीओ शिवकुमार रावत ने बताया कि मामला गंभीर है,मगर इसके बारे में वह नहीं बता सकते है। वहीं एसडीएम हर्षिता तिवारी ने कहा कि प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Post navigation

Previous: मानक विहीन हो रहा डिजिटल लैब का निर्माण कार्य
Next: नवजात शिशु का मृत शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.