Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पच्चीस हजार इनामियां बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 15-09-2024
khabarimg

गाजीपुर। थाना भांवरकोल व थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस की सयुंक्त टीम ने शनिवार की देर रात पच्चीस हजार रुपये के इनामियां बदमाश को दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल.32 बोर, तीन खोखा कारतूस .32 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद कर लिया।
बताया गया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी करीमुद्दीनपुर ने शनिवार की देर रात आर टी कंट्रोल व थाना प्रभारी भांवरकोल को सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति सोनाड़ी मोड़ पर दिखा जिसे रोकने पर वह तेज रफ्तार से मोटरसाईकिल लेकर ग्राम अवथहीं की तरफ भाग रहा है। आगे अवथहीं पेट्रोल पंप पर चेकिंग कर रहे थाना प्रभारी भावरकोल की टीम सतर्क हो गई। थाना प्रभारी भावरकोल और थाना प्रभारी करीमुद्दीनपुर द्वारा ग्राम अवथहीं के पास घेराबंदी की गयी। खुद को दोनों तरफ से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस पर फायर किया गया तो आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा भी फायर किया गया‌ फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया‌ उसी दरम्यान पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोड़उर भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त संदीप यादव पुत्र दिनेश सिंह यादव निवासी बसनिया थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर का निवासी है।‌ उस पर सात अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। वह वांछित तथा पच्चीस हजार रुपए का इनामियां है।
मुठभेड़ व गिरफ्तारी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गयी।

Post navigation

Previous: आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली पुलिस सतर्क, लोगों से कि आपसी सौहार्द कायम रखने की अपील
Next: परिवार परामर्श केंद्र में 9 परिवारों की समस्या का हुआ समाधान

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.