Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला आरा मशीन मालिक का शव हत्या की जताई जा रही आशंका

विशेष संवाददाता 16-07-2024
Screenshot_20240716_184047_WhatsApp.jpg

गहमर । थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली में बंद पड़े आरा मशीन के अंदर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। आरा मशीन पिछले कई वर्षो से बंद थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त विनोद कुमार गुप्ता पुत्र बगेदू शाह निवासी रेवतीपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई, जो उस आरामशीन के मालिक थे। उनके मौत की सूचना पर उनके परिजन भी रोते बिलखते वहां पहुंचे। चर्चा रही कि मृतक के कंधे और गले पर चोट के निशान महसूस हो रहे थे और मुख्य गेट का ताला भी बंद था जबकि दीवार पर पैरों के निशान थे। इससे लोग अनुमान लगा रहे थे कि घटना को अंजाम देने के बाद सम्भवतः हमलावर दीवार फांद पर बाहर निकले होंगे।
क्षेत्राधिकारी जमानिया में बताया कि सुबह मृतक के पुत्र विकास कुमार गुप्ता ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तारीख के आधार पर पुलिस कार्यवाही में लगी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण ज्ञात हो सकेगा।

Post navigation

Previous: पोखरे में डूबने से 10 वर्षीय बालिका की मौत
Next: दो पक्षों में हुए मार-पीट में घायल युवक की मौत

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.