Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

युवक पर जानलेवा हमला, बिजली के पोल से बांधकर पीटा

विशेष संवाददाता 19-02-2025
khabarlogo

जमानिया। थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने उसे बिजली के पोल से बांधकर खुरपी और छुरा से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित के चाचा उमेश सिंह ने थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने चार नामजद और तीन से चार अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तहरीर के अनुसार, हरपुर निवासी शिवा सिंह मंगलवार की रात करीब 11 बजे को गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात जब वह घर लौट रहा था, तभी परशुराम मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने शिवा सिंह को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया और खुरपी व छुरा से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर बेहोश हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल शिवा सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चार नामजद मोनू उर्फ आशीष, लाला यादव, आशीष यादव, सोनू यादव निवासीगण हरपुर सहित तीन-चार अज्ञात लोगों लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Post navigation

Previous: महिला ग्राम प्रधानों को दिया गया नेतृत्व क्षमता व संचार कौशल का प्रशिक्षण
Next: गाजीपुर में ओपन स्टेट सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 26 फरवरी से

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.