Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

दिव्यांग शौचालय में हुआ तोड़ फोड़-आक्रोश

विशेष संवाददाता 18-01-2022
IMG-20220118-WA0010

नगसर। नगसर मीर राय के प्राथमिक विद्यालय में पिछले चार माह पहले बना दिव्यांग शौचालय में हुए तोड़ फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान ने नगसर थाना में लिखित तहरीर दिया। प्रा0विद्यालय के शिक्षकों पर गम्भीर आरोप लगाया।

विधानसभा चुनाव के व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी सेवराई ने नगसर ग्राम सचिव को शौचालय आदि व्यवस्था को दुरूस्त करने और कोई शिकायत नहीं मिलना चाहिए के सुझाव पर ग्राम प्रधान के साथ प्राथमिक विद्यालय नगसर में गये जँहा पिछले चार माह पहले का बना दिव्यांग शौचालय का दरवाजा समेत रैम्प और कमोड आदि टूटा हुआ और ध्वस्त मिला जिसपर प्रधानाध्यापक से पूछने पर अनभिज्ञता जताया गया।नगसर मीर राय ग्राम प्रधान विजयशंकर राय ने बताया कि विद्यालय में रहकर भी प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में हुए तोड़फोड़ की जानकारी नहीं देना घोर लापरवाही है जो क्षम्य नही है।जांच करके दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए नगसर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है। नगसर थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा लिखित तहरीर मिली है मौके का मुआयना भी कर लिया गया है जांच करके दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Post navigation

Previous: गहमर में फ्लैग मार्च निकाला
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.