शुक्रवार को मनाई जाएगी देव दीपावली

शुक्रवार को मनाई जाएगी देव दीपावली

जमानिया। दीपावली के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से उतर कर गंगा नदी के घाटों पर दीपावली मनाते हैं।

इस साल देव दीपावली का आयोजन शुक्रवार को नगर के गंगा घाट पर किया जाएगा।ज्योतिष आचार्य संतोष पाण्डेय ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान शिव से त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इसी उपलक्ष्य में देवता दीपावली का पर्व मनाते है। बताया कि इसके अलावा मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार भी लिया था। इसी दिन सिख गुरु नानक देव जी का जन्म भी हुआ था। इस दिन को नानक पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। देव दीपावली नगर के परशुराम जम्दग्नी ऋषि घाट पर धूमधाम से मनाया जाता है और यहां सजावट की जाती है। दीपावली मनाने के लिए गांव सहित क्षेत्र के लोग जुटते है।