Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

समय की पहचान व संगठन की एकजुटता से ही विकाश व तरक्की संभव :विधायक ओमप्रकाश सिंह

विशेष संवाददाता 08-10-2024
IMG-20241008-WA0200.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। विकाश करना व रिश्ता निभाना समाजवादियों की मजबूत पहचान है। इस विचार को सभी कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारियों को आत्मसात करना होगा तभी हम जनता के दिल में स्थान पा सकते है। उक्त बाते पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सपा कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की मासिक बैठक के दौरान कहीं।

वही आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी शासन में चतुर्दिक विकाश के साथ ही जनता के हितार्थ अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करते हुए युवाओं के हाथों को मजबूत किया जाना चाहिए। जिससे प्रदेश ही नहीं बल्कि अपना देश भी संवृद्ध हो सके जबकि भाजपा सरकार लोगों को लड़ाने, धमकाने व शोषण करने का काम कर रही है। आम-आवाम के विकाश कार्य से भाजपा का कोई मतलब नहीं रह गया है। समय की पहचान व संगठन की एकजुटता से ही विकाश व तरक्की संभव हो सकती है। संगठित होकर पूरे मनोयोग से जनता के हितार्थ कार्य करने से अपनी पहचान के साथ ही सत्ता की बागडोर प्राप्त की जा सकती है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि पूरी तन्मता व एकजुटता ही हम सभी को अपने लक्ष्य तक पहुंचा सकता है। उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, रजनीकांत यादव, शोभा जायसवाल, उर्मिलेश पाण्डे, शैफ सिद्दीकी, काशीनाथ यादव, अंबरीश यादव, विजय यादव, मिश्री पासी, शमसेर, शिवबचन यादव, उमेश यादव, रामचीज यादव, इमरान खां, राजू होदा आदि लोग मौजूद रहे। संचालन सभासद प्रमोद यादव ने किया।

Post navigation

Previous: पूर्णिमा कुशवाहा ने एक दिन के लिए संभाली बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कुर्सी
Next: समाज विरोधी कृत्य करने व बोलने पर एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.