Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पूर्णिमा कुशवाहा ने एक दिन के लिए संभाली बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कुर्सी

विशेष संवाददाता 08-10-2024
IMG-20241008-WA0183.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम मिशन शक्ति-05 के विशेष अभियान फेज -05 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में सोमवार को एक दिन की जिलाधिकारी प्रियंका कुशवाहा को बनाया गया तो वहीं मंगलवार को इसी कार्यक्रम के तहत पूर्णिमा कुशवाहा जो एम ए इंग्लिश की छात्रा है उसे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा एक दिन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया ।
पूर्णिमा कुशवाहा के द्वारा आज जिला कार्यक्रम अधिकारी पद पर 1 दिन के लिए पद संभाला और विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे के द्वारा विभाग से संबंधित एवं पोषाहार के साथ ही साथ विभाग के द्वारा कुपोषण को लेकर किया जा रहे कार्यों के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किस तरह से गांव गांव पोषाहार पहुंचने के साथ ही गर्भवती और कुपोषित को सुपोषित करने का कार्य किया जाता है।
इस दौरान एक दिन की जिला कार्यक्रम अधिकारी के सामने पूर्व ग्राम प्रधान चाड़ीपुर देवकली के द्वारा पोषाहार को लेकर एक शिकायत की गई थी। उस शिकायत को पूर्णिमा ने देखा और बाल विकास परियोजना देवकली को शिकायत के निस्तारण के लिए आदेशित भी किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका भी देखते हुए आज के कार्यों का अंजाम दिया। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने पूर्णिमा कुशवाहा को बुके देकर सम्मानित भी किया।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण बनाना है, जिसके तहत जिले कि मेधावी छात्राओं को उच्च पदों पर आसीन किया गया इसका उद्देश्य यह है कि हमारी नई युवा पीढ़ी जो स्कूली शिक्षा में अध्यनरत हैं, उन्हे इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके तथा शासन प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा आज के समय में बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र मे पीछे नहीं हैं उन्हे बिना भेद भाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Post navigation

Previous: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव से गाजीपुर जिला अध्यक्ष सुजीत यादव की शिष्टाचार भेंट
Next: समय की पहचान व संगठन की एकजुटता से ही विकाश व तरक्की संभव :विधायक ओमप्रकाश सिंह

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.