Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

डायरिया पांव पसार रहा‚ इलाज में जुटा स्वास्थ्य विभाग

ब्यूरो 16-10-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानिया तहसील क्षेत्र के देवरियां एवं पाह सैय्यदराजा गांव में डायरिया से करीब 100 लोग पीड़ित है। जिसको ध्यान में रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से गांव में ब्लिचिंग पावडर का छिडकाव सहित दवा का वितरण किया गया।

देवरिया गांव में सुनेना देवी‚ अशोक कुमार राय‚ राज कुमार‚ सुमित कुमार‚ विशाल कुमार राय‚ अभिलाष कुमार राय‚ दीपक खरवार‚ दीपू खरवार‚ भिखारी खरवार‚ सीतू राय‚ अरविन्द कुमार आदि डायरिया से प्रभावित है। जिसकी सूचना जैसे ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रविरंजन को हुई तो उन्होंने तत्काल टीम गठित कर गांव में भेज दिया और स्वम भी पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूषित खाना और पानी से यह बीमारी होती है। इससे मरीज के पेट में दर्द, मरोड़ के साथ लूज मोशन होने लगते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या होती है प्यास तेज लगती है, लेकिन पानी पीने पर उल्टी होने लगती है। कहा कि ऐसे में ध्यान देने और समय से इलाज की जरूरत है।  डॉ अमित चौरसिया ने कहा कि डायरिया दो तरह का होता है। एक्यूट और क्रॉनिक। एक्यूट डायरिया जीवाणु विषाणु या पैरासाइट के कारण होता है। यह सामान्यत: हफ्ते भर में ठीक हो जाता है, लेकिन जब बीमारी हफ्ते भर से ज्यादा रह जाए तो उसे क्रॉनिक कहा जाता है। क्रॉनिक डायरिया आंत की विभिन्न बीमारियों के कारण  हो सकता है। इसमें पाचन तंत्र की गंभीर गड़बड़ी पाई जाती है। उन्होंने सभी से बासी खाना खाने तथा साफ पानी पीने की अपील की और दिक्कत होने पर तत्काल सूचना देने की बात कही। इस संबंध में डॉ रविरंजन ने बताया कि देवरिया गांव में शुक्रवार को कुछ परिवार में डायरिया की शिकायत मिली है। जिस पर टीम ने जांच किया है और दवा का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पाह सैय्यदराजा के करीब 8 परिवार भी डायरिया से पीड़ित पाए गए है। जिनके लिए भी टीम गांव में भेजी गई है। इस अवसर पर फामासिस्ट जेएन शुक्ला एवं भाष्कार दूबे सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: गंगा नदी में लई युवती ने छलांग‚ खोजबीन जारी
Next: एसडीएम ने लगाई फटकार

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.