Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

एसडीएम ने लगाई फटकार

ब्यूरो 16-10-2021
khabarimg

ज़मानियां। नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 24 में जल निकासी की समस्या को लेकर शनिवार को वार्ड के लोग नगर पालिका परिषद पहुंचे। जहां समस्या का समाधान न होने पर लोगों के साथ नारेबाजी करने लगे और जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तहसील प्रांगण पहुंच गये।

तहसील में नारे लगने की आवाज सुनकर एसडीएम भरत भार्गव, सीओ हितेंद्र कृष्ण, कोतवाली प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय मय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी कर रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान एसडीएम भरत भार्गव ने कहा कि समस्या निदान कराने के लिये जरूरी नही है कि नारे लगाये जाए और जुलूस निकाला जाए। कहा कि जिले में 144 धारा लागू है और सहुलियत से अपनी समस्या को दिया जा सकता है। जिसके बाद जल निकासी से परेशान लोगों ने एसडीएम को पत्रक सौपा। इस बाबत एसडीएम भरत भार्गव ने बताया कि समस्या निस्तारण कराने के लिये विभागीय स्तर पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शोएब खान, राजू खान, सलमान, विशाल वर्मा‚ हारिश‚ अजीम‚ सारिफ‚ मटरू‚ राजू‚ अखबर‚ शाहिल‚ शनी‚ सहबाज आदि सहित आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: डायरिया पांव पसार रहा‚ इलाज में जुटा स्वास्थ्य विभाग
Next: सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर की गई चर्चा

संबंधित खबरें

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.