Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

दिलदारनगर पुलिस ने 25 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

ब्यूरो 30-04-2025
IMG-20250430-WA0011.jpg


दिलदारनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस को आज एक और सफलता मिली। थाना पुलिस टीम ने बुधवार, दिनांक 30.04.2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फुल्ली पुलिया के पास से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस उपनिरीक्षक श्री हंसराज मिश्र अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि फुल्ली पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त संत लाल ठठेरा पुत्र मिठाई लाल ठठेरा, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम फत्तेपुर वार्ड-07 कस्बा दिलदारनगर, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना दिलदारनगर में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 78/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त संत लाल ठठेरा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसके अनुसार उसके विरुद्ध थाना दिलदारनगर में धारा 60 आबकारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री हंसराज मिश्र और उनके सहयोगी शामिल रहे। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल, जनपद गाजीपुर द्वारा दी गई है।

Post navigation

Previous: दिलदारनगर पुलिस ने बीएनएस धारा के वांछित अभियुक को किया गिरफ्तार
Next: गाजीपुर में जीएमआर इन्फ्रा द्वारा रोजगार मेला

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.