Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी, कार्यदायी संस्थाओं को दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1 (1)

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं और ₹50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं की परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में आवास विकास परिषद, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग, राजकीय निर्माण निगम, तथा अन्य निर्माण एजेंसियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित एई, डीआरडीए का वेतन रोकने तथा जेई मु.बाद दीपक कुमार से अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी परियोजना की जांच के उपरांत जांच आख्या संबंधित कार्यदायी संस्था और अर्थ एवं संख्यांकन कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। सिचाई विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि नहरों की समय से सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण न करने पर ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन विभागों को धनावंटन प्राप्त हो चुका है और फिर भी कार्य में लापरवाही की जा रही है, उनके संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे, और उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य मानक के अनुरूप तथा पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित
Next: गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.