Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराये जा रहे कार्याे की डीएम ने की समीक्षा

ब्यूरो 21-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210721-WA0021

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में समस्त विकास खण्डो में मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा 20.07.2021 को सायं काल राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी एम पी सिंह ने मिशन कायाकल्प के तहत सभी कार्य बिन्दुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिये। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान समस्त खंड शिक्षा अधिकारियो के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि कार्यों को कराए जाने पर बल दिया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारीवार समीक्षा में कम प्रगति वाले बीईओ को फटकार लगाते हुए सचेत किया और कहा कि सभी कार्य बिंदुओं की पूर्ति अनिवार्य रुप से समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण होनी चाहिए। इसके लिए अपने संबंधित खंड विकास अधिकारी से समन्वय रखते हुए, उसे अवश्य ही पूर्ण कराएं। जिन-जिन विकास खण्डो में दिव्यांग शौचालय निर्माण अधूरे है उन ग्राम पंचायतो में एक साथ मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिये। निर्माण कार्य प्रारम्भ न होने की स्थिति में जितने भी दिन कार्य नही होगा सम्बन्धित सेक्रेेट्री का उतने दिनो का वेतन रोका जायेगा। इस
हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारी सेक्रेट्री के कार्यो की समीक्षा करते रहेगे।
जिलाधिकारी ने कालाकल्प योजना के तहत कार्य प्रगति मे अन्सतोषजनक पाए जाने शिक्षाधिकारियों/खंड विकास अधिकारियों को कार्य प्रगति में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया और कहा कि कायाकल्प के जिन कार्य बिन्दुओं की प्रगति कम है, उसमें विशेष रुप से ध्यान दें और कार्याे को पूर्ण कराएं तथा सरकार के मानक के अनुरूप ही गणवत्तापूर्ण समाग्री का प्रयोग करने का निर्देश दिया। उन्होने स्कूलों की विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा में सीडीओ से कहा कि वे बीएसए, डीपीआरओ, अधिशासी अभियंता विद्युत की संयुक्त बैठक करा कर विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा कर प्रगति की अद्यतन विवरण रखें, जहां कमी हो, उसमें तेजी से कार्य कराते हुए विद्युतीकरण कार्य को पूर्ण कराएं। तत्पश्चता उन्होने मुख्यमंत्री आवास योजना एंव प्रधान मंत्री आवास योजना की समीक्षा की।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, पीडी बाल गोविन्द, डीडीओ श्रीभूषण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का 22 जुलाई को होगा प्रशिक्षण
Next: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.